दिल्ली के कश्मीरी गेट पर 'तिरंगा स्कैम'! राहगीरों को घेरकर जबरन वसूली कर रही हैं महिलाएं, वीडियो वायरल
दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर महिलाओं द्वारा यात्रियों को जबरन तिरंगा लगाकर पैसे वसूलने का 'स्कैम' सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना ने राजधानी के व्यस्त इलाकों में यात्रियों की सुरक्षा और प्रशासन की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT

दिल्ली चुनाव
देश की राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, कश्मीरी गेट ISBT के बाहर इन दिनों एक नया और हैरान करने वाला 'स्कैम' (Scam) पैर पसार रहा है. यहाँ आने-जाने वाले यात्रियों, खासकर बाहरी पर्यटकों को निशाना बनाकर जबरन वसूली की जा रही है. सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दिल्ली की कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.