Delhi Lakshmi Yojana 2026: खाते में हर महीने आएंगे कैसे आएंगे 2500 रुपये? दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने से पहले जान लें ये बातें

Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी. इसमें ₹1,000 सीबीडीसी डिजिटल वॉलेट में और ₹1,500 आरडी (RD) खाते में जमा होंगे, जो 31 जुलाई 2029 तक लॉक रहेंगे. वॉलेट राशि के इस्तेमाल पर शराब और सट्टेबाजी जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी.

ADVERTISEMENT

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 प्रति माह!
Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 प्रति माह!
Google CTA

Delhi Lakshmi Scheme Rules: दिल्ली सरकार की 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया गया है. हालांकि, यह पूरी ₹2,500 की राशि तुरंत हाथ में खर्च करने के लिए नहीं मिलेगी, बल्कि इसे दो अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया गया है.