Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली में कहां भर रहे हैं महिलाओं के ₹2500 वाले फॉर्म? जानिए अपने नजदीकी जिस्ट्रेशन सेंटर की लोकेशन
Delhi ₹2500 Laxmi Yojana Registration: दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के लिए ₹2500 मासिक सहायता का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. आवेदन के लिए आयु, निवास, आय और अन्य पात्रता शर्तें तय की गई हैं. जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ, कौन आवेदन कर सकता है और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Delhi Lakshmi Yojana Registration: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए घोषित 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के अमल की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है. योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा इसकी शुरुआत किए जाने के बाद राजधानी के विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है.
