दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन को लेकर एलजी ने CM को लिखा पत्र, कहा- इससे मिडिल क्लास को होगा भारी नुकसान

Delhi LG opposes old Vehicle Ban: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर प्रस्तावित बैन का उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने विरोध किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फैसले को अव्यवहारिक और आम जनता के हितों के खिलाफ बताया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

राजधानी दिल्ली में 10 और 15 साल पुरानी डीजल व पेट्रोल गाड़ियों पर रोक लगाने की योजना पर अब विवाद तेज हो गया है. हाल ही में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने इस फैसले पर अपनी नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली फिलहाल ऐसे कड़े नियम लागू करने की स्थिति में नहीं है और इससे आम लोगों, खासकर मध्यम वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.