दिल्ली शराब नीति केस: केजरीवाल खुद करेंगे अपनी पैरवी, क्या जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा केस से हटेंगी? आज 2:30 बजे बड़ा फैसला

अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली हाई कोर्ट में शराब नीति मामले में खुद अपनी पैरवी करेंगे और जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को केस से हटाने की मांग करेंगे. केजरीवाल और आप नेताओं को आशंका है कि जज के आरएसएस समर्थित संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने से निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया X से.
google news

दिल्ली की सियासत और बहुचर्चित शराब नीति मामले में आज का दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाला है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 2:30 बजे दिल्ली हाई कोर्ट में खुद अपनी दलीलों के साथ पेश होंगे. केजरीवाल ने फैसला किया है कि वह इस मामले में किसी वकील के बजाय खुद बहस करेंगे. मामला केवल कानूनी नहीं है, बल्कि अब 'जज' को बदलने की मांग पर आकर टिक गया है.