जज साहिबा चुनेंगी केजरीवाल का वकील! शराब नीति केस में AAP नेताओं के बॉयकॉट के बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के कथित शराब नीति केस में बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक द्वारा हाईकोर्ट की कार्यवाही के बहिष्कार के बाद अब जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा खुद उनके लिए वरिष्ठ वकीलों की नियुक्ति करेंगी. 'एमिकस क्यूरी' के जरिए अदालत आरोपियों का पक्ष सुनेगी ताकि सुनवाई निष्पक्ष और एकतरफा न रहे. जानिए क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Delhi Liquor Policy Case Update
दिल्ली के कथित शराब नीति मामले में एक बेहद दुर्लभ और कानूनी रूप से दिलचस्प मोड़ आ गया है. आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यवाही का पूर्ण बहिष्कार करने के बाद अब खुद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा उनके लिए वकील (एमिकस क्यूरी) का चयन करेंगी. यह स्थिति तब पैदा हुई जब इन नेताओं ने अदालत को स्पष्ट कर दिया कि वे जस्टिस शर्मा की बेंच के सामने न तो पेश होंगे और न ही अपनी पैरवी के लिए कोई निजी वकील भेजेंगे.