दिल्ली शराब घोटाला: जज बदलते ही केजरीवाल और सिसोदिया ने चला बड़ा दांव, हाई कोर्ट में उठाया यह कदम!

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. जज बदलते ही अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपना वकालतनामा दाखिल कर दिया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी के इन नेताओं ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच का बॉयकॉट किया था और निष्पक्ष सुनवाई पर सवाल उठाए थे. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Delhi Liquor Scam Case Update
Delhi Liquor Scam Case Update
google news

दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़ी एक बेहद बड़ी खबर दिल्ली हाई कोर्ट से सामने आ रही है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपना वकालतनामा दाखिल कर दिया है. इससे पहले इन तीनों नेताओं ने हाई कोर्ट की कार्यवाही का पूरी तरह से बॉयकॉट करने का फैसला लिया था. लेकिन अब वकालतनामा दाखिल करने के बाद वे अदालत की इस कार्यवाही में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं. इस मामले की अगली अहम सुनवाई अब आने वाली 16 जुलाई को होने वाली है।