दिल्ली में LPG संकट: रेखा सरकार ने लागू की नई वितरण नीति, जानें अब किसे मिलेंगे कितने सिलेंडर?
दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए रेखा सरकार ने नई वितरण नीति जारी की है. जानें रेस्टोरेंट, अस्पताल और होटलों के लिए तय किए गए नए कोटे और कालाबाजारी पर सरकार की सख्ती के बारे में.
ADVERTISEMENT

दिल्ली सरकार ने तय किया सिलेंडर का कोटा.
मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रहे तनाव और युद्ध के हालातों का असर अब राजधानी दिल्ली की रसोई तक पहुंच गया है. गैस एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारों और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच रेखा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली में व्यावसायिक संस्थानों के लिए नई वितरण नीति (New Distribution Policy) लागू कर दी गई है, जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कोटा निर्धारित किया गया है.