मालवीय नगर अग्निकांड के बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में चीख-पुकार, अपनों को ढूंढने भटक रहे बदहवास परिजन
Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में दर्द और अफरा-तफरी का माहौल है. 21 लोगों की मौत की पुष्टि के बीच परिजन अपने प्रियजनों की तलाश में अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं. कई परिवारों ने अपने सदस्यों को खो दिया, जबकि कुछ लोग अब भी लापता हैं. पढ़ें मैक्स अस्पताल से ग्राउंड रिपोर्ट, पीड़ित परिवारों की आपबीती और हादसे से जुड़ी पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Delhi Fire Tragedy
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने कई हंसते-खेलते परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया है. इस दर्दनाक हादसे में दिल्ली पुलिस की ओर से अब तक 21 लोगों की मौत होने की आधिकारिक पुष्टि की जा चुकी है. इस अग्निकांड के बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में बेहद गंभीर और पैनिक की स्थिति बनी हुई है. अस्पताल परिसर में हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों की भारी भीड़ जमा है, जहां चारों तरफ सिर्फ चीख-पुकार और अपनों को खोने का मातम पसरा हुआ है. हादसे में मारे गए लोगों के शव और कई घायल मरीजों को इसी अस्पताल में लाया गया है.