Delhi fire Update: होटल में लगी भीषण आग तो जान बचाने के लिए महिला ने बालकनी से लगाया छलांग, Video आया सामने
Delhi Malviya Nagar Hotel Fire incident: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. आग की लपटों और घने धुएं के बीच एक महिला जान बचाने के लिए बालकनी से छलांग लगाती दिखाई दे रही है. हादसे में 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए हैं.
ADVERTISEMENT

आग में जान बचाने को महिला ने लगाई छलांग
Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में एक वीडियो सामने आया है. इसमें आग की लपटों और उठते काले धुंए के गुबार के बीच एक महिला कूदते हुए नजर आ रही है. बताया जा रहा है महिला ने जान बचाने के लिए होटल की बालकनी से छलांग लगा दी थी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों का दिल दहल गया. इस अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि 37 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है.