Delhi fire Update: इजाजत 6 कमरों की पर पर चल रहा था 25 कमरों में होटल, भीषण आग ने ली 21 की जान
Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में होटल और रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली. शुरुआती जांच में चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है. 6 कमरों की अनुमति वाले परिसर में 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे. हादसे के बाद प्रशासन, फायर विभाग और पुलिस की जांच तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

भीषण आग ने ली 21 की जान
Delhi Malviya Nagar Fire incident: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग से अब तक 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है. वहीं 37 लोगों को होटल से बाहर निकाला जा चुका है. बताया जा रहा है कि आग पहले रेस्टोरेंट में लगी फिर धीरे-धीरे पूरे होटल में फैल गई. आग इतनी तेज फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे में 21 लोग जिंदा जल गए.