लुक्स को लेकर कमेंट और गंदी गालियां! दिल्ली के पार्क में नॉर्थ ईस्ट महिला पर हमला, पीड़िता की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
Delhi Malviya Nagar attack news: दिल्ली के मालवीय नगर में उत्तर-पूर्व की एक महिला वकील पर नस्लीय टिप्पणी और जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पार्क में टहल रही पीड़िता और उनकी ट्रांसजेंडर दोस्त पर कुछ लड़कों ने पहले 'मोमो-चाउमीन' जैसे नस्लीय कमेंट किए, फिर बेल्ट और चाकू से हमला कर दिया. जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

North East woman attacked in Delhi
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पार्क में अपनी ट्रांसजेंडर दोस्त के साथ टहल रही उत्तर-पूर्व (North-East) की एक महिला वकील के साथ न केवल नस्लीय बदसलूकी की गई, बल्कि उन पर बेल्ट और चाकू से जानलेवा हमला भी किया गया. आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.