'मोमो, 500 में...', दिल्ली में फ्लैट की दीवार से नीचे गिरी धूल तो हर्ष सिंह और उनकी पत्नी ने नॉर्थ-ईस्ट की महिलाओं की नस्लीय टिप्पणी, FIR दर्ज

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ-ईस्ट की महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है. यहां एक फ्लैट पर एसी लगवाने के दौरान गिरी धूल से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसियों ने महिलाओं के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्द कहे. पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

ADVERTISEMENT

Delhi Malviya Nagar Case
Delhi Malviya Nagar Case
google news

Delhi Malviya Nagar Case: दिल्ली के मालवीय में नॉर्थ-ईस्ट कुछ महिलाएं पर नश्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है. मामला 20 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे का है. यहां एक फ्लैट की चौथी मंजिल पर कुछ नॉर्थ-ईस्ट कुछ महिलाएं किराए पर रहती हैं. गर्मी की शुरुआत हाेने के कारण उन्होंने अपने फ्लैट पर एसी लगवाने वाले मैकेनिक को बुलाया. इस बीच ड्रिलिंग के दौरान दीवार से कुछ मलबा और धूल नीचे की मंजिल पर गिर गई. नीचे रहने वाले पड़ोसी हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन ने इसे लेकर आपत्ति जताई. देखते ही देखते ये मामले बढ़ गया और बात पुलिस तक पहुंच गई.