'मैंने और पत्नी ने गुस्से में...माफी मांगता हूं'...दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से बदसलूकी करने वाले कपल की सफाई, कैमरे पर बताई उस दिन कि इनसाइड स्टोरी

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं पर नस्लभेदी टिप्पणी का मामला गरमाया हुआ है. अब आरोपी हर्ष ने सामने आकर अपनी सफाई दी है और बताया है कि वीडियो में केवल एक तरफा सच्चाई दिखाई गई है. जानिए इस विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

Delhi Malviya Nagar Video video
Delhi Malviya Nagar Video video
google news

Malviya Nagar Video video: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से हाल ही में एक कथित नस्लभेदी टिप्पणी का मामला सामने आया. यहां रहने वाले हर्ष और उनकी पत्नी का अपने फ्लैट के ऊपर रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की कुछ महिलाओं से तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में कपल महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है. अब मामले पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी कपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.