Delhi Mayor Election: मेयर बनाने के लिए चाहिए 137 वोट, जानें AAP के पास कितने है और क्यों भारी है BJP का पलड़ा?

दिल्ली में नए मेयर के चुनाव के लिए आंकड़ों का खेल शुरू हो गया है, जहाँ बीजेपी 141 वोटों के साथ बहुमत के करीब है, वहीं आम आदमी पार्टी 106 वोटों के साथ काफी पीछे नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

Delhi Mayor Election
Delhi Mayor Election
google news

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने वाली हैं. दिल्ली के मौजूदा मेयर का कार्यकाल खत्म होने वाला है और नए मेयर के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है और अगले महीने यानी मई में दिल्ली को नया मेयर मिल जाएगा.