Delhi MCD Action: सत्यनिकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, डिमोलिशन शुरू, इलाके की इन 3 इमारतों पर चिपकाया नोटिस

Delhi MCD Action: दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में दर्दनाक हादसे के बाद एमसीडी ने बड़ा एक्शन लिया है. एमसीडी ने तीन जर्जर और खतरनाक घोषित इमारतों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें खाली करवा दिया है. इन इमारतों में चल रहे पीजी को खाली कराकर छत और ऊपरी हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली के सत्यनिकेतन में MCD का बड़ा एक्शन.
दिल्ली के सत्यनिकेतन में MCD का बड़ा एक्शन.
Google CTA

राजधानी दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में हाल ही में हुए इमारत हादसे के बाद दिल्ली सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. दिल्ली सरकार के आदेशों के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में जर्जर और खतरनाक इमारतों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में एमसीडी की टीम ने सत्यनिकेतन की गली में स्थित तीन प्रमुख इमारतों पर डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू कर दी है.