दिल्ली: यमुनापार के इन इलाकों में रोज चलेगा नगर निगम का बुलडोजर, MCD ने तैयार किया मास्टर प्लान, देखें हॉटस्पॉट की पूरी लिस्ट!

Delhi MCD Bulldozer Action: उत्तर पूर्वी दिल्ली यानी यमुनापार के लोगों को रोज-रोज के ट्रैफिक जाम और अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने के लिए एमसीडी ने एक बेहद सख्त मास्टर प्लान तैयार किया है. शाहदरा उत्तरी जोन के हर वार्ड में अब रोजाना बुलडोजर चलेगा. इस महाअभियान के तहत आने वाले हॉटस्पॉट इलाकों की पूरी सूची यहां देखें.

ADVERTISEMENT

दिल्ली के इन इलाके में रोज चलेगा पीला पंजा
दिल्ली के इन इलाके में रोज चलेगा पीला पंजा
google news

Yamunapar Anti Encroachment Driveअगर आप उत्तर पूर्वी दिल्ली यानी यमुनापार के इलाके में रहते हैं तो सड़कों पर बढ़ता अवैध कब्जा, फुटपाथों का गायब होना और हर मिनट रेंगती गाड़ियों का अंतहीन जाम आपके दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका होगा. लेकिन अब इस बड़ी परेशानी से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम (MCD) ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है. शाहदरा उत्तरी जोन में अब अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक बेहद सख्त और रणनीतिक अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत हर वार्ड में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.