Delhi MCD Election: 'बीजेपी में बिक रही चेयरमैनी...', वार्ड कमेटी चुनाव टलने पर आम आदमी पार्टी का भाजपा पर तीखा हमला
Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम में वार्ड कमेटी चुनाव टलने के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. AAP नेता अंकुश नारंग ने भाजपा पर चेयरमैनी बेचने, पार्षदों में गुटबाजी और हार के डर से चुनाव टालने का आरोप लगाया है. DMC एक्ट के उल्लंघन, चुनाव प्रक्रिया स्थगित होने और दिल्ली की सियासत में बढ़ते विवाद को लेकर जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

MCD Election Postponed
दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है. MCD में होने वाले वार्ड कमेटी के चुनाव को एक बार फिर अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है. निगम सचिव के माध्यम से आई एक चिट्ठी के बाद इस फैसले की जानकारी सामने आई है. इस फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने एक वीडियो जारी कर बीजेपी पर नियमों को ताक पर रखने और चुनाव से भागने का गंभीर आरोप लगाया है.