दिल्ली MCD में वार्ड समिति चुनाव के बाद AAP ने क्यों सस्पेंड कीं 3 महिला पार्षद? सामने आई इनसाइड स्टोरी

AAP Councillor Suspended News: दिल्ली नगर निगम के वार्ड समिति चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया. क्रॉस वोटिंग के आरोप में तीन महिला पार्षदों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. उधर बीजेपी ने 12 में से 10 वार्ड समितियों पर कब्जा जमाकर MCD की सियासत का पूरा समीकरण बदल दिया.

ADVERTISEMENT

दिल्ली MCD में वार्ड समिति चुनाव के बाद AAP में मचा बवाल (फाइल फोटों)
दिल्ली MCD में वार्ड समिति चुनाव के बाद AAP में मचा बवाल (फाइल फोटो)
Google CTA

Delhi MCD Ward Committee Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) के वार्ड समिति चुनावों के नतीजों के बाद से आम आदमी पार्टी में हलचल मची हुई है. इसी क्रम में गुरुवार को पार्टी ने अपनी ही तीन महिला पार्षदों को सस्पेंड कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, इन महिला पार्षदों पर चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने का गंभीर आरोप लगा है. एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के अंदर यह बड़ी कार्यवाही हुई वहीं दूसरी तरफ BJP ने नतीजों में ऐसा दांव चला जिससे आम आदमी पार्टी हैरान रह गई. चलिए इस खबर में जानते हैं कि MCD के वार्ड समिति चुनावों में ऐसे क्या हुआ है और कौन हैं वो चेहरे जिन्हें किया गया सस्पेंड.