दिल्ली: मेट्रो ट्रैक पर कदम रखते ही बजेगा अलर्ट! DMRC 76 जगहों पर लगाएगी AI कैमरे, जानें क्या बदलेगा

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अपने सुरक्षा तंत्र को हाईटेक करने जा रहा है. मेट्रो नेटवर्क की 76 महत्वपूर्ण जगहों से 2,500 से अधिक पुराने कैमरों को हटाकर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस नए IP कैमरे लगाए जाएंगे. 19 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बेहद सख्त हो जाएगी.

ADVERTISEMENT

दिल्ली मेट्रो की 76 जगहों पर लगेंगे AI कैमरे
दिल्ली मेट्रो की 76 जगहों पर लगेंगे AI कैमरे
Google CTA

Delhi Metro AI CCTV Upgrade: अगर आप भी रोज दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अपने पूरे सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह से हाईटेक और अभेद्य बनाने जा रहा है. अब मेट्रो स्टेशनों और ट्रैक्स पर किसी भी तरह की लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि भारी पड़ने वाली है. DMRC नेटवर्क में लगे पुराने एनालॉग कैमरों को हटाकर उनकी जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस अत्याधुनिक IP कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है.