दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन फिर बंद, जानिए किन स्टेशनों पर नहीं मिलेगी एंट्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन के चलते DMRC ने सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रखे हैं. इन स्टेशनों पर यात्री न चढ़ सकेंगे और न उतर सकेंगे. राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर केवल इंटरचेंज सुविधा जारी है.
ADVERTISEMENT

राजधानी दिल्ली में CJP के जंतर-मंतर पर जारी बड़े विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया है. इन स्टेशनों पर यात्रियों के एंट्री और एग्जिट पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
