Delhi Metro Alert: दिल्ली मेट्रो की येलो और ग्रीन लाइन के इन 6 स्टेशनों पर शुरू हुआ काम, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Metro Alert: दिल्ली मेट्रो की ग्रीन और येलो लाइन के 6 प्रमुख स्टेशनों पर एस्केलेटर की मेजर ओवरहॉलिंग शुरू हो गई है. DMRC ने यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी करते हुए लिफ्ट के इस्तेमाल और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी है. जानिए किन-किन स्टेशनों पर काम चल रहा है, कितने समय तक असर रहेगा और सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

ADVERTISEMENT

Delhi Metro News
Delhi Metro News
google news

दिल्ली-NCR की सबसे बड़ी और व्यस्ततम लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया अलर्ट जारी किया है. दिल्ली मेट्रो केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के शहरों को आपस में जोड़ने वाला एक मजबूत नेटवर्क है, जिससे हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. अपनी बेहतर सर्विस और सुरक्षा के लिए जानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो ने सफर को और सुरक्षित तथा स्मूथ बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मेंटेन करने का फैसला लिया है. इसी कड़ी में ग्रीन और येलो लाइन के छह प्रमुख स्टेशनों पर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) की मेजर ओवरहॉलिंग यानी मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है.