दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 'ब्लू लाइन' पर सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, DMRC ने बदला ट्रेनों का समय

ट्रैक मेंटेनेंस के कारण रविवार, 19 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सुबह के समय ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. डीएमआरसी ने वैशाली, लक्ष्मीनगर और यमुना बैंक से चलने वाली पहली ट्रेनों के समय में बदलाव किया है, जबकि सुबह 6:30 बजे के बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी.

ADVERTISEMENT

Delhi Metro
Delhi Metro
google news

अगर आप रविवार, 19 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो की 'ब्लू लाइन' (Blue Line) से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने कल सुबह के समय ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रैक के रखरखाव (Maintenance) के काम के चलते सेवाएं कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहेंगी.