दिल्ली मेट्रो ब्लू-रेड लाइन की ट्रेनों में बड़ा बदलाव, कोच में मिलेंगे चार्जिंग पॉइंट्स, LCD स्क्रीन्स
दिल्ली मेट्रो अपनी 20 साल पुरानी 70 ट्रेनों को 'मिड लाइफ रिफरबिशमेंट' के तहत अपग्रेड कर रही है. इन ट्रेनों में अब यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, LCD डायनेमिक रूट मैप और बेहतर सुरक्षा सिस्टम जैसी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी.
ADVERTISEMENT

Delhi Metro
दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो (DMRC) अब अपने यात्रियों के अनुभव को और भी हाईटेक बनाने जा रही है. अगर आप अक्सर ब्लू लाइन या रेड लाइन पर सफर करते हैं, तो जल्द ही आपको अपनी पुरानी मेट्रो ट्रेनें बिल्कुल नए कलेवर में नजर आएंगी. डीएमआरसी अपनी पुरानी ट्रेनों को रिटायर करने के बजाय उन्हें 'मिड लाइफ रिफरबिशमेंट' प्रोग्राम के तहत नया जीवन दे रहा है.