Delhi Metro New Rules: सावधान! मेट्रो में महिला कोच में घुसे या गंदगी फैलाई तो लगेगा 10,000 तक का जुर्माना
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार मेट्रो रेलवे अधिनियम 2002 में बड़े बदलाव करने जा रही है, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने पर लगने वाले जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है.
ADVERTISEMENT

राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो अब अपने नियमों को और भी सख्त बनाने की तैयारी में है. केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में मेट्रो रेलवे संचालन और रखरखाव अधिनियम में संशोधन का विधेयक पेश किया है. इस नए प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को अधिक अनुशासित बनाना और जेल की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बजाय भारी जुर्माने के जरिए नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.