PM मोदी की अपील के बाद DMRC का बड़ा कदम…18 मई से हर सोमवार को चलेंगी 6 अतिरिक्त मेट्रों, लगाएगी 24 ज्यादा चक्कर

Delhi Metro News: राजधानी दिल्ली में रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. DMRC ने 18 मई से हर सोमवार अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. बढ़ती भीड़, ट्रैफिक और ईंधन संकट को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है, जिससे यात्रियों का सफर तेज, आसान और ज्यादा सुविधाजनक बनने वाला है.

ADVERTISEMENT

Delhi Metro
DMRC ने 18 मई से 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का किया फैसला 
google news

Delhi Metro Extra Trains: दिल्ली में रहने वाले और रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. सरकार ने ईंधन के संकट को देखते हुए निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात कही है. अब इसी को देखते हुए DMRC ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी ने आगामी 18 मई से मेट्रो ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की निर्णन लिया है. ऐसे में DMRC के इस नए कदम से यात्रियों को सफर के दौरान राहत मिलेंगी.