Delhi Metro News: दिल्ली से हरियाणा और मेरठ जाना होगा और आसान, इन 6 नए रूट्स से बदलेगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर

Delhi Metro Expansion: दिल्ली-एनसीआर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और मजबूत बनाने की तैयारी तेज हो गई है. सरकार छह नए मेट्रो कॉरिडोर पर काम कर रही है, जिनसे हरियाणा, मेरठ, पलवल, रोहतक, सोनीपत और रेवाड़ी जैसे शहरों का सफर आसान होगा. जानिए दिल्ली मेट्रो के नए रूट्स, गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर, फरीदाबाद-पलवल विस्तार और गुरुग्राम-मानेसर मेट्रो प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Delhi Metro New Routes
Delhi Metro New Routes
google news

दिल्ली मेट्रो को राजधानी और इसके आसपास के इलाकों की लाइफ लाइन कहा जाता है. न सिर्फ दिल्ली बल्कि NCR में रहने वाले लाखों लोग हर रोज अपने सफर के लिए दिल्ली मेट्रो पर निर्भर रहते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार मेट्रो के विस्तार पर काम कर रही है. हाल ही में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में एनसीआर को दिल्ली मेट्रो से सीधे कनेक्ट करने के लिए छह प्रमुख कॉरिडोर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई है. इन नए रूट्स के बनने से हरियाणा के साथ-साथ मेरठ का वह हिस्सा जो एनसीआर में आता है, वहां तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा और लोगों को अब घंटों तक सफर नहीं करना पड़ेगा.