सावधान! दिल्ली मेट्रो में एक्टिव है 'हसीनाओं' का गैंग, धक्का-मुक्की के बीच मिनटों में उड़ाती हैं सोने की चेन, पहचान लीजिए शक्ल
दिल्ली मेट्रो में कश्मीरी गेट पुलिस ने सोने की चेन और कीमती सामान चुराने वाली 5 शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है. यह गैंग भीड़भाड़ का फायदा उठाकर धक्का-मुक्की के बीच बड़ी सफाई से वारदातों को अंजाम देता था.
ADVERTISEMENT

दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी चेतावनी सामने आई है. मेट्रो में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कीमती सामान उड़ाने वाले एक शातिर महिला गैंग का पर्दाफाश हुआ है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ और कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में 5 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रो के महिला कोच और गेट पर धक्का-मुक्की के दौरान वारदातों को अंजाम देती थीं.