Delhi Metro Phase-4: शुरू हुआ इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का काम, मजेंटा लाइन बनेगी दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा रूट, जानिए हर डिटेल
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस 12.25 किमी लंबे अंडरग्राउंड रूट के पूरा होने के बाद मजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन बन जाएगी. जानिए नए कॉरिडोर के 10 स्टेशन, 7 इंटरचेंज, किन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा, परियोजना की लागत, निर्माण की टाइमलाइन और दिसंबर 2030 तक पूरा होने का लक्ष्य.
ADVERTISEMENT

Delhi Metro New Route
दिल्ली वालों के लिए एक बहुत बड़ी और शानदार खुशखबरी है. दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण (Phase-4) के तहत सबसे खास और प्रतीक्षित इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिनों सराय रोहल्ला मेट्रो स्टेशन साइट पर पहुंचकर इस बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया. इस खास मौके पर सराय रोहल्ला मेट्रो स्टेशन के डायफ्राम वॉल बनाने के काम की शुरुआत की गई, जो कि इस पूरे मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण का सबसे पहला और महत्वपूर्ण चरण माना जाता है. यह कॉरिडोर आने वाले समय में दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पूरी तस्वीर और रफ्तार को बदलने की क्षमता रखता है.
