Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के नए रूट पर काम शुरू, इन इलाकों के लोगों की बदलेगी किस्मत, जाम से मिलेगी मुक्ति
Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के निर्माण कार्य को नई रफ्तार मिल गई है. करीब 12.37 किलोमीटर लंबे इस नए रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन और 4 इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि अधिकांश हिस्सा अंडरग्राउंड होगा, जिससे पश्चिमी, मध्य और पूर्वी दिल्ली के बीच सफर पहले से कहीं अधिक तेज और आसान हो जाएगा.
ADVERTISEMENT

Delhi Metro Expansion
अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रोज़ाना मेट्रो से सफर करते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी और शानदार खुशखबरी है. दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण यानी फेज-4 को एक नई रफ्तार मिल गई है. सराय रोहिल्ला मेट्रो परिसर से इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण कार्य का औपचारिक रूप से शुभारंभ होने जा रहा है. करीब सवा 12 किलोमीटर लंबा यह नया कॉरिडोर दिल्ली के उन चुनिंदा इलाकों को आपस में जोड़ने जा रहा है, जहां के लोग सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान रहते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अब पश्चिमी, मध्य और पुरानी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को एक अलग ही स्तर पर ले जाने की तैयारी पूरी कर चुका है.
