दिल्ली मेट्रो फेज-4: साल 2026 में बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार, इन 6 अहम लाइनों पर शुरू होगी मेट्रो, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 6 प्राथमिक कॉरिडोर का 80% काम पूरा हो चुका है और साल 2026 तक इन्हें शुरू करने का लक्ष्य है. इससे एरोसिटी, साकेत और बाहरी दिल्ली के लाखों यात्रियों का सफर आसान और प्रदूषण मुक्त होगा.

ADVERTISEMENT

Delhi Metro
Delhi Metro
google news

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) अब एक नए और बड़े विस्तार के लिए तैयार है. अगर आप दिल्ली के ट्रैफिक से जूझते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. साल 2026 राजधानी के ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए एक 'गेम चेंजर' साबित होने वाला है. दिल्ली सरकार और डीएमआरसी (DMRC) ने इस साल मेट्रो के फेज-4 के छह महत्वपूर्ण कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य रखा है.