Delhi Metro Phase 4: दिल्ली से हरियाणा बॉर्डर तक जाएगी मेट्रो, रिठाला-कुंडली रूट को लेकर आया बड़ा अपडेट
DMRC Latest Update: दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत रिठाला से हरियाणा के कुंडली तक बनने वाले नए मेट्रो कॉरिडोर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. DMRC ने करीब 3493 पेड़ों को हटाने और 3000 पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने की अनुमति मांगी है. जानिए इस 6200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की लागत, प्रस्तावित 21 स्टेशन, निर्माण की टाइमलाइन और कब तक दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

Delhi Metro Phase 4
उत्तर पश्चिमी दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर पर रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो का Phase 4 एक बहुत बड़ी सौगात लेकर आ रहा है. रिठाला से सीधा हरियाणा के कुंडली तक प्रस्तावित नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को लेकर एक बहुत बड़ा डेवलपमेंट सामने आया है. इस 26 किलोमीटर लंबे रूट के निर्माण के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने वन विभाग से लगभग 3500 पेड़ों को हटाने की अनुमति मांगी है.