Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो का सुपरफास्ट विस्तार, दिसंबर 2026 तक 29 नए स्टेशनों के साथ जुड़ेंगे ये बड़े इलाके

Delhi Metro Phase 4 Update: दिल्ली मेट्रो का फेज-4 विस्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है. दिसंबर 2026 तक 41 किलोमीटर लंबे नए नेटवर्क और 29 नए स्टेशनों के साथ मजेंटा लाइन और गोल्डन लाइन के कई हिस्से शुरू होने की उम्मीद है. जानिए कौन-कौन से नए रूट यात्रियों के लिए खुलने वाले हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi Metro Phase 4
Delhi Metro Phase 4
Google CTA

दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों मेट्रो यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली और NCR के लोगों के सफर को और भी ज्यादा सुगम और आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो अपने Phase 4 का विस्तार सुपरफास्ट स्पीड से कर रही है. इस साल के अंत तक दिल्ली मेट्रो के तीन और नए कॉरिडोर शुरू होने की पूरी उम्मीद जताई गई है. इन नए रूट्स के शुरू होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के मौजूदा नेटवर्क में पूरे 41 किलोमीटर की शानदार बढ़ोतरी हो जाएगी, जिससे ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी.