Delhi Metro: मेट्रो में रंगे हाथ पकड़ा गया शातिर जेबकतरा, फोन चोरी कर भागने की कोशिश पड़ी भारी; देखें वायरल वीडियो
दिल्ली मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चुरा रहे एक जेबकतरे को यात्री ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद पीड़ित युवक उसे पुलिस और अपने पिता के नाम का खौफ दिखाते हुए सबक सिखाता नजर आया.
ADVERTISEMENT

दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो, जिसे राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है, इन दिनों अपनी हाई-प्रोफाइल सुरक्षा के बावजूद चोरी और जेबतराशी की घटनाओं को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ने अपनी सूझबूझ से एक शातिर चोर को रंगे हाथ मोबाइल चुराते हुए पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद पीड़ित युवक चोर को पुलिस और अपने 'SHO पिता' का डर दिखाता नजर आया.