Delhi Metro Solar Plan: सूरज की रोशनी से दौड़ रही दिल्ली मेट्रो, Phase-4 के लिए DMRC ने बनाया यह मेगा प्लान

DMRC Phase 4: दिल्ली मेट्रो अब ग्रीन एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा रही है. DMRC के Phase-4 मेगा प्लान के तहत 59 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों की छतों को मिनी पावर प्लांट में बदला जाएगा. जानिए कैसे दिल्ली मेट्रो की एक बड़ी बिजली जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है और Phase-4 पूरा होने के बाद इसकी क्षमता 60 मेगावाट से अधिक हो जाएगी.

ADVERTISEMENT

Delhi Metro News
Delhi Metro News
google news

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले करोड़ों यात्री रोजाना ठंडी-ठंडी एसी हवा, स्टेशनों की चमचमाती लाइटिंग और एस्केलेटर की सुविधाओं का आनंद लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस मेट्रो में आप सफर करते हैं, उसे चलाने और उसके स्टेशनों को रोशन करने वाली करीब एक-तिहाई बिजली सीधे सूरज की रोशनी से आ रही है.