दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेट्रो स्टेशन के बाहर का 'गंदा खेल', जबरन उगाही करने वाले लड़कियों के गिरोह से रहें सतर्क

Delhi metro crime: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग लड़की महिला का पर्स छीनने और विरोध करने पर बदतमीजी करती नजर आई. राजधानी में बढ़ते मेट्रो स्कैम्स और जबरन उगाही के मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानिए पूरा मामला और कैसे रहें सतर्क.

ADVERTISEMENT

Delhi metro crime
Delhi metro crime
google news

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों मेट्रो स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने मेट्रो से सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस वीडियो में एक नाबालिग लड़की मेट्रो स्टेशन के ठीक बाहर एक महिला का पर्स छीनने की कोशिश करती और विरोध करने पर उसके साथ बदतमीजी करती नजर आ रही है.