दिल्ली में बड़ा मेट्रो अलर्ट, CJP प्रोटेस्ट के कारण आज 11 बड़े स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, पढ़ें पूरी लिस्ट
सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के कारण दिल्ली के 11 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की व्यवस्था जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली से गुरुग्राम का सफर होगा सिर्फ 25 मिनट!
राजधानी दिल्ली में सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली पुलिस की सलाह पर सुरक्षा एहतियात के तौर पर मध्य और दक्षिण दिल्ली के 11 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं.
