Metro Viral Video:'मैं घर भी संभालती हूं और 50 हजार कमाती भी हूँ...'मेट्रो में कपल के झगड़े का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

दिल्ली मेट्रो में एक कपल के झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पत्नी अपनी 50 हजार की कमाई और घर की जिम्मेदारियों को लेकर पति को खरी-खोटी सुना रही है. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड और मार्केटिंग स्टंट बता रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Metro Viral Video
Metro Viral Video
google news

दिल्ली मेट्रो अपनी रील और स्टंट के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार एक कपल के बीच हुई तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मेट्रो प्लेटफॉर्म पर हुई यह लड़ाई महज एक ट्रेन छूटने से शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते यह घर की जिम्मेदारियों और सैलरी तक जा पहुँची. अब इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है.