Delhi Viral News: चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर खूब चले लात-घूंसे... वीडियो वायरल!
दिल्ली के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर दो युवकों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के वक्त लोग बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने वीडियो बनाते रहे, जिससे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Delhi Viral News
दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो अपने सुगम सफर के साथ-साथ अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है. मेट्रो के डिब्बों, प्लेटफॉर्म और स्टेशनों से रील बनाने वालों, डांस करने वालों और कपल्स के वीडियो सामने आते रहते हैं. लेकिन इस बार मामला किसी डांस या रील का नहीं, बल्कि दो युवकों के बीच हुई हाथापाई का है. दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन (Chandni Chowk Metro Station) से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक आपस में जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं.
