'बुजुर्ग की कोहनी बार-बार...', दिल्ली मेट्रो में लड़की के साथ घिनौनी हरकत, वीडियो जारी कर कही ये बातें!
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में सफर कर रही एक युवती ने 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग पर कथित अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर पूरी आपबीती साझा की और DMRC से महिलाओं के लिए एक अतिरिक्त महिला कोच की मांग की है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
ADVERTISEMENT

Delhi Metro Viral Video
दिल्ली मेट्रो, जिसे देश की राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है और जहां रोजाना लाखों लोग सुरक्षित सफर का भरोसा लेकर चढ़ते हैं, वहां से महिला सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में सफर कर रही एक लड़की के साथ करीब 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक बुजुर्ग शख्स द्वारा कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई. इस घटना से सहमी और आक्रोशित लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बयां की है, जो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुकी है.