Delhi Viral Video: मेट्रो में पर्स चुराने की कोशिश पड़ गई भारी! पहले जनता ने पीटा, फिर सिक्योरिटी ने पकड़ा
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में एक बुजुर्ग यात्री ने बहादुरी दिखाते हुए अपना फोन छीनने वाले चोर को रंगे हाथों पकड़ा. यात्रियों ने चोर की धुनाई की और बाद में सुरक्षा गार्ड्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली वायरल वीडियो
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो, जिसे शहर की लाइफलाइन कहा जाता है आजकल अपनी सुरक्षा और बढ़ते अपराधों को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शातिर जेबकतरे को चोरी करना महंगा पड़ गया. एक बुजुर्ग यात्री की सतर्कता और हिम्मत की वजह से न केवल उनका फोन बच गया, बल्कि चोर को उसके अंजाम तक भी पहुंचाया गया.