Delhi Metro Viral Video: राजीव चौक पर जेबकतरी रंगे हाथों पकड़ी गई, यात्री ने भागते वक्त दबोचा और फिर
दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक स्टेशन के पास एक महिला जेबकतरी को एक सजग यात्री ने रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा और भागते वक्त दबोच लिया, जिसके बाद यात्रियों ने उसे कोच में वापस लाकर जमकर फटकार लगाई.
ADVERTISEMENT

दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो
देश की राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राजीव चौक और कनॉट प्लेस जैसे व्यस्त मेट्रो स्टेशनों के आसपास सक्रिय महिला चोरों के गिरोह का एक सदस्य उस वक्त भारी मुसीबत में फंस गया, जब यात्रियों ने उसे रंगे हाथों चोरी करते पकड़ लिया.