दिल्ली मेट्रो बना अखाड़ा! वीडियो बनाने को लेकर भिड़े गार्ड और यात्री...प्लेटफॉर्म पर बहा खून, देखें वायरल वीडियो
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन स्थित मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो बनाने को लेकर कथित विवाद के बाद प्लेटफॉर्म पर मारपीट होती दिखाई दे रही है. घटना में एक युवक घायल नजर आ रहा है और प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल दिखता है.जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Delhi Metro Viral Video
दिल्ली मेट्रो, जो अपनी सुविधा और सुरक्षित सफर के लिए जानी जाती है, वहां से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर मौजूद मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच सरेआम लात-घूंसे चले, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है.