दिल्ली में 807 लोगों के लापता होने के बात के बीच पुलिस का दावा- हाथ लगे अहम सबूत

Delhi Missing Case: दिल्ली में जनवरी 2026 के दौरान 807 लोगों के लापता होने के सोशल मीडिया दावे के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा बयान जारी किया है. पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों द्वारा डर फैलाने के लिए इस मुद्दे को पैसे देकर प्रमोट किया जा रहा था और अब अहम सुराग हाथ लगे हैं. जानिए मिसिंग पर्सन आंकड़ों और मामले की पूरी सच्चाई.

ADVERTISEMENT

Delhi missing persons case
दिल्ली में लापता लोगों के मामले के बीच पुलिस का दावा
google news

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एक रील ने सबका ध्यान खींच रखा है. रील में बताया जा रहा है कि साल 2026 के पहले महीने जनवरी 1 से 27 के बीच राष्ट्रीय राजधानी से 807 लोग लापता हो गए है. यह बात जैसे-जैसे फैल रही है लोगों की चिंता भी बढ़ रही है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बयान जारी कर कहा था कि घबराने या डरने की कोई वजह नहीं है. लेकिन आज यानी शु्क्रवार को दिल्ली पुलिस ने एक और बयान जारी करते हुए बताया है कि उनके हाथ कुछ अहम सबूत लगे है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.