Delhi Monsoon Alert: दिल्ली में मौसम का बदलेगा मिजाज, 60KM प्रति घंटे से चलेंगी तूफानी हवाएं, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट!

Delhi Monsoon Alert: दिल्ली-NCR में 17 जून को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 60 किमी/घंटा की तूफानी हवाओं, गरज-चमक और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

Delhi monsoon update, Delhi rain alert today, IMD Delhi weather, Delhi storm warning, Delhi NCR rain forecast, 17 June weather Delhi, wind speed in Delhi, Delhi lightning alert
Delhi Monsoon Update(AI Image)
Google CTA

Delhi Monsoon Alert: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज, 17 जून को मौसम करवट ले सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है. देर शाम या रात में मौसम ज्यादा सक्रिय हो सकता है, जिसमें हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं. गर्मी और उमस से जूझ रही दिल्ली वालों को आज थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.