Delhi Monsoon Update: दिल्ली में आज तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, बीते 24 घंटों में प्री मानसून बारिश ने कई इलाकों को किया जलमग्न
Delhi Monsoon Update: राजधानी दिल्ली में आज यानी 18 जून को भी भारी बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलेगी. इस समय के लिए मौसम विभाग ने लोगों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है.
ADVERTISEMENT

Delhi Monsoon Update(AI Image)
Delhi Monsoon Update: देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. दिल्ली-एनसीआर में भी अगले 24-48 घंटों में मानसून की एंट्री हो सकती है. लेकिन मानसून के आने से पहले ही बीते कल ऐसी बारिश हुई की दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए. भारी बारिश और आंधी ने लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत तो दी लेकिन कई इलाकों में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है. हालांकि आज भी ऐसी स्थिति भी बनी रह सकती है.