Delhi Monsoon Update: दिल्ली में मानसून से पहले आज भी होगी बारिश, चलेगी तेज आंधी, जानें पूरी डिटेल
Delhi Monsoon Update: दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने 23 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Delhi Monsoon Alert(AI इमेज)
Delhi Monsoon Update: मानसून की एंट्री के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है. लेकिन कई इलाकों में पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना कर पड़ रहा है. ऐसे में ही दिल्ली में मानसून एंट्री को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. आइए जानते है आज कैसा रहेगा मौसम और मानसून को लेकर क्या है नया अपडेट?