दिल्ली में दिल दहलाने वाला हत्याकांड: 2 साल के मासूम का शव गोंद में लेकर बैठी रही मौसी, आरोप- पहले गला घोंटा फिर उसे देखती रही
दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि 30 वर्षीय महिला ने अपने ही 2 साल के भांजे की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद महिला मासूम का शव गोद में लेकर पार्क में बैठी रही. स्थानीय लोगों और माली की मुस्तैदी के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने आरोपी मौसी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली के मुकर्जी नगर में एक दिल दहला देने वाला कांड हो गया. 2 साल की मासूम का शव लेकर मौसी बैठी रही. चेहरे के आगे उसके बाल लटके हुए थे. ऐसे लगा जैसे जड़ हो गई हो. ये किसी हॉरर फिल्म का दृश्य लग रहा था. लोग उसके पास जाने से डर रहे थे. आरोप है कि मौसी ने ही मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को गोंद में लेकर बैठी थी. पुलिस ने मौसी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
