IRS Office Daughter Case: राहुल मीणा की बहन आई सामने, पलट दी दोस्त की बीबी के साथ रेप वाली कहानी..
दिल्ली मर्डर केस के आरोपी राहुल मीणा की बहन ने दावा किया है कि अलवर में लगा रेप का आरोप झूठा है और राहुल ने सट्टे के भारी कर्ज के दबाव में आकर दिल्ली में चोरी और कत्ल की वारदात को अंजाम दिया.
ADVERTISEMENT

Rahul Meena
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप के आरोपी राहुल मीणा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में आरोपी राहुल की बहन सामने आई है और उसने राजस्थान के अलवर में लगे रेप के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. राहुल की बहन ने दावा किया है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है और पूरी कहानी सट्टे के कर्ज से जुड़ी है.