Delhi NCR Traffic: दिल्ली के 20 प्रमुख टोल प्लाजा होंगे बैरियर मुक्त, नियम तोड़ा तो गाड़ी होगी जब्त और देना होगा भारी जुर्माना

Delhi NCR Traffic Update: दिल्ली-NCR के 20 प्रमुख बॉर्डर टोल प्लाजा जल्द ही बैरियर मुक्त होने जा रहे हैं. नए AI और ANPR कैमरा आधारित सिस्टम के तहत वाहनों को बिना रुके टोल भुगतान की सुविधा मिलेगी. हालांकि नियमों का उल्लंघन करने या टोल का भुगतान नहीं करने पर वाहन जब्त किया जा सकता है और 5 गुना तक जुर्माना भी लगाया जाएगा. जानिए MCD की पूरी योजना.

ADVERTISEMENT

Delhi Toll Plaza
Delhi Toll Plaza
google news

दिल्ली-NCR में रहने वाले और रोजाना दिल्ली के बॉर्डर्स पार करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर है. राजधानी दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण सीजन की शुरुआत होने से पहले दिल्ली के प्रमुख 20 बॉर्डर टोल प्लाजा पूरी तरह से बैरियर मुक्त होने जा रहे हैं. इसका मतलब यह है कि अब कमर्शियल वाहनों को टोल टैक्स चुकाने के लिए बॉर्डर पर गाड़ी रोकने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी.